राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक गन्ना समिति, पलिया कलां में संपन्न,

लखीमपुर खीरी , 35

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
दिनांक 02 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक गन्ना समिति, पलिया कलां में जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने कहा कि सरदार वी.एम. सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों की निस्वार्थ सेवा और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के हालिया आदेश, जिसमें गन्ना किसानों को लगभग 30 वर्ष पुराने विलंबित भुगतान पर 15% ब्याज दिए जाने का निर्देश है, उससे किसानों में नई जागरूकता आई है। जब सरदार वी.एम.सिंह लगातार किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो प्रत्येक किसान का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से जुड़कर इस संघर्ष को और मजबूत बनाए।
बैठक में संगठन के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई तथा निम्नलिखित नियुक्तियाँ घोषित की गईं, हरमनजीत सिंह,  जिला अध्यक्ष,आईटी सेल, गुरप्रताप सिंह, जिला सचिव, आईटी सेल मनिंदर सिंह हीर युवा तहसील अध्यक्ष, पप्पू यादव – तहसील उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, तहसील उपाध्यक्ष, विजय कुमार शर्मा (एडवोकेट) तहसील प्रवक्ता
श्री गुरपाल सिंह, तहसील कोषाध्यक्ष, गुरदयाल सिंह – तहसील महासचिव विक्रमजीत सिंह, तहसील सचिव राम दयाल वर्मा, तहसील सोशल मीडिया प्रभारी, राजकिशोर (एडवोकेट)  तहसील संगठन मंत्री बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा किसानों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top