सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले राजा राजेश्वर सिंह, दी आर्थिक मदद

लखीमपुर खीरी , 30

निघासन, खीरी। झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राजेश्वर सिंह ने शनिवार को थाना निघासन क्षेत्र में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दो परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

जानकारी के अनुसार ग्राम लोखंदरपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार कुछ दिन पूर्व मजदूरी के लिए जालंधर जा रहे थे। रास्ते में जनपद संभल के पास हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं ग्राम टॉपरपुरवा निवासी 65 वर्षीय छत्रपाल पुत्र तोखन निजी कार्य से झंडी चौराहा जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल छत्रपाल की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजा राजेश्वर सिंह मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहयोग दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top