आर.एम. ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Aug 01, 2026 at 06:55 PM , 37लखीमपुर खीरी।आर. एम. ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में नव-निर्वाचित छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित हुआ।लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और छात्र अनुशासन प्रमुख ने पद एवं कर्तव्यों की शपथ ली। छात्रों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और सभी के लिए आदर्श बनने का संकल्प लिया।प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का माध्यम है।शपथ अंग्रेजी माध्यम कोऑर्डिनेटर आशीष सिंह, हिंदी प्राथमिक कोऑर्डिनेटर विनिता वर्मा और अंग्रेजी प्राथमिक कोऑर्डिनेटर शिवानी कश्यप ने दिलाई। कार्यक्रम ने छात्रों में सहभागिता और लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।































Comments