दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया
लखीमपुर खीरी Jul 31, 2026 at 08:15 PM , 37धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दीवाल काटकर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात बर्तन कपड़े आदि चोरी होने का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़ित ने शुक्रवार में कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा महादेव निवासी अनवर अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी करने की नियत से घर के पिछले हिस्से की दीवाल काटकर 5 पैडिल का मटर माला 1,झुलनिया 1, कुंडल 1 जोड़ा,सोने का फूल 1,पायल 3 जोड़ा,चुटकी 5 जोड़ा, कांटा 10,हाथ फूल 1,कमर बिछुआ 1, सहित घरेलू बर्तन व कपड़े चोरी हुए।































Comments