छोटी काशी गोला में श्रद्धालुओं का स्वागत, 24 घंटे मुस्तैद रहेगी नगर पालिका की टीम

लखीमपुर खीरी , 37

गोला गोकर्णनाथ। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर छोटी काशी गोला नगर पालिका की ओर से नगर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका की टीम 24 घंटे तत्पर रहेगी।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास में नगर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका की टीम श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए लगातार सक्रिय रहेगी।
#छोटी_काशी #गोला_गोकर्णनाथ #श्रावण_मास #सावन_मेला #श्रद्धालु #नगर_पालिका #विजय_शुक्ला_रिंकू #श्रद्धालुओं_का_स्वागत #गोला_नगर_पालिका #सावन_2026 #UPLiveखबर

Related Articles

Comments

Back to Top