कुकरा में घर के अंदर निकला इंडियन कोबरा नाग सांप, मची अफरा-तफरी,रेस्क्यू टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

लखीमपुर खीरी , 29

बाँकेगंज खीरी। ग्राम पंचायत कस्बा कुकरा के सिरसा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब फारूक शाह के घर के अंदर अचानक एक खतरनाक इंडियन कोबरा नाग सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के जांबाज सदस्य कमाल अहमद बिना किसी देरी के अपनी बाइक से मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी, धैर्य और पेशेवर तरीके से सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित रूप से आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद रही। कमाल अहमद की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की लोगों ने जमकर सराहना की। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया और परिवार ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू टीम के जांबाज कुकरा निवासी कमाल अहमद ने आम नागरिकों से अपील करते है कि यदि घर, खेत या आसपास कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top