हिरासत में युवक की मौत से हंगामा, परिजनों ने कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी Jul 27, 2026 at 06:38 PM , 28लखीमपुर खीरी। शारदानगर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के दौरान मूलचन्द्रपुरवा निवासी शिव कुमार की मौत के बाद गांव में तनाव फैल गया। रविवार को मारपीट के मामले में शिव कुमार को थाने लाया गया था। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर एक पीआरडी जवान उसे एसडीएम कोर्ट ले जा रहा था। इसी दौरान खंभारखेड़ा के पास रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शारदानगर पुलिस और संबंधित इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रारंभिक जानकारी में युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की आशंका भी जताई गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।































Comments