ट्रांसफार्मर के बहुत करीब से गुजरते हैं स्कूली बच्चे

लखीमपुर खीरी , 31

पलिया कला खीरी।  नगर व्यापार मंडल पलिया कला ने एक तस्वीर शेर सिंह चौराहा, पलिया कलाँ की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए कहा है कि स्कूली बच्चे प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रांसफार्मर के बिल्कुल पास से होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं।
मौके पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसकी तस्वीर एवं वीडियो मैं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर रहा हूँ। ऐसे में यदि किसी प्रकार का विद्युत रिसाव या तकनीकी खराबी होती है, तो कभी भी बड़ी और जानलेवा दुर्घटना हो सकती है।
इस गंभीर समस्या से विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) निशांत जी को नगर व्यापार मंडल द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
हम विद्युत विभाग से पुनः आग्रह करते हैं कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस ट्रांसफार्मर के संबंध में तत्काल प्रभावी एवं स्थायी समाधान कराया जाए।
यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

Related Articles

Comments

Back to Top