पालिकाध्यक्ष ने कैम्प कार्यालय गौशाला में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
लखीमपुर खीरी Jul 26, 2026 at 05:35 PM , 49गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मोहल्ला कुम्हारन टोला स्थित बूथ संख्या 206 पर श्री धर्मादा समिति गौशाला में अपने कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों एवं सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस वर्ष आयोजित 'शौर्य विजय यात्रा' का संदेश "वन राइड, वन नेशन, वन सैल्यूट" देश की एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात और मित्र देशों के साथ रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में भारत निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जल संरक्षण का आह्वान करते हुए 'कैच द रेन' अभियान का उल्लेख किया और कहा कि जहां और जब वर्षा हो, वहीं वर्षा जल का संरक्षण करना चाहिए। आज बचाई गई पानी की हर बूंद आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है।
उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत की सराहना की। साथ ही 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण, देश में बढ़ते ओलंपियाड एवं हैकाथॉन संस्कृति का उल्लेख करते हुए युवाओं की प्रतिभा की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने आगामी त्योहारों के अवसर पर प्रत्येक नागरिक से खादी, हैंडलूम अथवा हस्तशिल्प से निर्मित कम-से-कम एक उत्पाद खरीदने की भी अपील की।































Comments