डिप्टी रेंजर की मिलीभगत से लकडकट्टों ने बिना परमिट आम के आठ पेड काट डाले
लखीमपुर खीरी Jul 25, 2026 at 06:35 PM , 38कमलजीत सिंह
लखीमपुर खीरी। उत्तर खीरी वन प्रभाग की धौरहरा रेंज में अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन भी धौरहरा रेंज के कंचनपुर गांव में शातिर लकडकट्टों ने देशी आम के आठ हरे भरे फलदाई पेड़ों पर आरा चला दिया। आरोप है कि धौरहरा रेंज के डिप्टी रेंजर अनुज रंजन को मोटी रकम देकर लकडकट्टों ने इस अवैध कटान को अंजाम दिया है। वहीं शिकायत किए जाने के बावजूद वन विभाग के अफसर इस मामले में कोई भी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक धौरहरा रेंज की सेमरी ग्राम पंचायत के कंचनपुर गांव निवासी हरीश मौर्य पुत्र ज्वाला प्रसाद मौर्य के खेत में देशी आम के पेड लगे थे। जिन्हें क्षेत्र में सक्रिय शातिर लकडकट्टे शाबान उर्फ पप्पू ने खरीद लिया था। आरोप है कि शातिर लकडकट्टे शाबान उर्फ पप्पू ने धौरहरा के डिप्टी रेंजर अनुज रंजन के साथ मोटी रकम देकर सांठगांठ कर ली तथा बिना वैध परमिट बनवाये इन फलदाई देशी आम के आठों पेड़ों पर बेरहमी से आरा चला दिया। इस अवैध कटान को लेकर डिप्टी रेंजर अनुज रंजन से बात की तो पहले वह कहने लगे कि उन्हें ऐसे किसी कटान की सूचना नहीं है, फिर थोडी देर बाद वह परमिट जारी होने की बात कहने लगे। जबकि जिला उद्यान विभाग ने कंचनपुर गांव का ऐसा कोई भी परमिट जारी होने की बात से साफ इन्कार किया है।जिससे साफ प्रतीत होता है कि डिप्टी रेंजर अनुज रंजन ही इस अवैध कटान के सूत्रधार है। हालांकि इस अवैध कटान की सूचना पाकर ग्रामीणों व मीडियाकर्मियों ने धौरहरा रेंजर समेत उत्तर खीरी डीएफओ को शिकायत की, लेकिन वन विभाग के आलाधिकारियों ने भी अवैध कटान पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। जिससे साफ पता चलता है कि भ्रष्टाचार की जडे कहां तक फैली हुई है।






_page-0001.jpg)
























Comments