महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में सेवाओं का शुभारंभ, मरीजों की भर्ती व प्रसव सेवाएं हुईं शुरू

लखीमपुर खीरी , 20

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के साथ ही डिलीवरी वार्ड में मरीजों की भर्ती शुरू कर दी गई तथा प्रसव सेवाएं भी नई बिल्डिंग से संचालित होने लगीं।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, सीएमएस डॉ. अभिषेक कुमार, सीएमएस डॉ. अनुज कुमार गुप्ता तथा सीएमएस डॉ. आर.के. कोली सहित अन्य अधिकारियों ने नई व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध नई सुविधाओं, प्रसूति कक्ष, वार्ड तथा चिकित्सा उपकरणों का अवलोकन करते हुए कहा कि नई बिल्डिंग शुरू होने से जिले की महिलाओं को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top