बिजुआ में सामाजिक समरसता सम्मेलन, भारी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर संकल्प, चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा,
लखीमपुर खीरी Jul 24, 2026 at 06:52 PM , 28गोला गोकर्णनाथ खीरी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ,125वीं जयंती, के अवसर पर बृहस्पतिवार को बिजुआ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के "एक विधान, एक निशान, एक प्रधान" के सिद्धांत और राष्ट्रहित में दिए गए बलिदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर ही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चला जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत करना ही आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की जीत की कुंजी है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने भाजपा नेता विपिन मिश्रा को क्षेत्र का सबसे तेज तर्रार नेता बताया उन्होंने लोगो से आवाहन किया आप सब लोग विपिन मिश्रा को और मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
सम्मेलन में पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में "भारत माता की जय" और "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें" के नारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का प्रण लिया।































Comments