नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी , 20

लखीमपुर-खीरी। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें बहादुर नगर में निर्माणाधीन सड़क एवं नाली कार्य में अतिक्रमण, श्री बालकराम मौर्य (कपूरथला) द्वारा सड़क निर्माण संबंधी शिकायत, श्री राजेंद्र कुमार (स्वरूप नगर, सिकटिया) जलापूर्ति,  श्रीमती मंजू देवी (शांति नगर) द्वारा गृहकर संबंधी शिकायत तथा श्रीमती लक्ष्मी शर्मा (गोकुलपुरी) द्वारा जन्म प्रमाण पत्र संबंधी शिकायत सहित अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं।
अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सोशल मीडिया अथवा मोबाइल के माध्यम से शिकायत भेजने के बजाय प्रत्येक बुधवार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इससे शिकायतों का पारदर्शी, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
नगर पालिका परिषद जनहित में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Comments

Back to Top