NEET-2026 के मेधावियों का पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला 'रिंकू' ने किया सम्मान, घर-घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला
लखीमपुर खीरी Jul 23, 2026 at 04:55 PM , 27गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला 'रिंकू' ने NEET-2026 में शानदार सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई, प्रशस्ति पत्र भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उच्च चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में सफलता प्राप्त कर पूरे गोला नगर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में जसकवल सिंह (एलन, कोटा से तैयारी), फैज अहमद, कु. स्मृति सिंह, अनुदेश मोहन मिश्रा (घर पर रहकर तैयारी), कर्त्तव्य पटेल, धैर्य पटेल, शहबाज आलम, प्रगति वर्मा तथा आस्था भारद्वाज शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. एस. पी. वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र के साथ नगर के कई अन्य विद्यार्थियों को भी NEET की तैयारी में मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभासद हरिओम वर्मा, नानक चन्द्र वर्मा, इजरान अहमद, नामित सभासद शत्रोहन मिश्रा, रामचन्द्र राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, रविन्द्र कटियार, रिंकल भाटिया, विमलेश वर्मा, हर्ष कटियार, विकास मिश्रा सहित सम्मानित विद्यार्थियों के परिजन और मित्रगण उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।































Comments