विद्या निकेतन की छात्रा NEET-2026 में चयनित, प्राचार्य व प्राचार्या ने चांदी का मेडल देकर छात्रा को किया सम्मानित,
लखीमपुर खीरी Jul 20, 2026 at 05:09 PM , 89गोला गोकर्णनाथ खीरी,
वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ-खीरी की छात्रा स्मृति सिंह ने NEET परीक्षा 2026 में 577 /720 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 19260 वी रैंक एवं OBC में 9130 वी रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कक्षा 3 से इण्टर तक के नियमित छात्रा रही मेधावी स्मृति सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2022 में 92.3% अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा 2024 में 97.0% अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम तथा राज्य की मेरिट सूची में 5 वां स्थान प्राप्त किया,
स्मृति सिंह के पिता स्व० अम्ब्रीश सिंह तथा माता श्रीमती इंदुजा सिंह गृहणी हैं ।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने छात्रा को चाँदी का मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






_page-0001.jpg)
























Comments