जलभराव और गंदगी से नारकीय बनी गोविंद नगर कॉलोनी, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन
लखीमपुर खीरी Jul 20, 2026 at 05:07 PM , 86चोक नालियों से सड़कों पर कीचड़, मच्छरों का प्रकोप, बच्चे स्कूल जाने से डर रहे
*लखीमपुर खीरी।* शहर से सटी *सलेमपुर कोन की गोविंद नगर कॉलोनी* जलभराव और गंदगी की वजह से पूरी तरह बदहाल हो गई है। नालियों के चोक होने से सड़कों पर कीचड़ युक्त पानी जमा है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
कॉलोनी की नालियां महीनों से साफ नहीं हुई हैं। नतीजतन बरसात का पानी और गंदगी सड़कों पर ही जमा हो जा रही है। कीचड़ और सड़े पानी के कारण आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जमा पानी में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। साथ ही गंदगी में जहरीले जीव-जंतु भी पनप रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है।
स्कूल जाने वाले बच्चे रोजाना गंदे पानी में फिसलकर गिर रहे हैं। कई अभिभावकों ने डर के कारण बच्चों को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर *प्रधान, BDO से लेकर CDO तक* को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी, सड़क और नाली निर्माण की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments