संविधान बचाओ यात्रा मोहम्मदी में पहुंची
लखीमपुर खीरी Jul 19, 2026 at 06:16 PM , 85मोहम्मदी संवाददाता
नगर में संविधान बचाओ यात्रा के पहुंचते ही नगर सीमा पर भव्य स्वागत किया गया। कस्बा के एक रिसॉर्ट में कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र राठौर और रवि प्रकाश वर्मा ने किया जिसमें मुख्य अतिथि अजय राय, विशिष्ट अतिथि सांसद राकेश राठौर, अशफाक उल्ला रहे संचालन विजेंदर राठौर ने किया है।
रविवार को संविधान बचाओ यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सरकार के कामकाज को लेकर तीखी टिप्पणी की उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सरकार में कोई भी व्यक्ति सुखी नहीं है, जिन्होंने भगवान राम के मंदिर से चोरी करने का पाप किया है सरकार उन्हें बचा रही है। आयोजन में आई भीड़ से गदगद दिखे मुख्य अतिथि ने परिवर्तन का संकेत बताया है। कार्यक्रम समापन पर मुख्य अतिथि अपने विशिष्ट अतिथियों के साथ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई के परिवार में पहुंचकर मृतक डॉक्टर के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। इस मौके पर प्रहलाद पटेल, अंकित चौहान, बलराम वरुण, पिंकू मिश्रा, दीपा वैश्य, सुनीता चौधरी, नेहा चौधरी,वकार अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments