पुलिस करवाई में एक बदमाश के गोली लगी जख्मी दूसरा दबोचा गया प्रतिबंधित पशुओं की हत्या में शामिल
लखीमपुर खीरी Jul 14, 2026 at 05:58 PM , 42मोहम्मदी संवाददाता
कोतवाली पुलिस टीम पर रोड गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों को रुकने के संकेत पर फायर कर दिया जिससे पुलिस बाल बाल बच गई जवाबी कार्रवाई में एक युवक की गोली लग जाने से घायल हो गया वहीं दूसरे को पुलिस टीम ने दबोच लेने का दावा किया है। घायल को इलाज के लिए मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार निरीक्षक उमेश चौरसिया टीम के साथ रोड गश्त पर निकले थे 2:30 बजे करीब मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे पर गांव सहदेवा खंडजा के पास दो संदिग्ध लोगों को रुकने का संकेत दिया तभी उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर फायर चला दिया जिससे सभी बाल बाल बच गए जवाबी कार्रवाई में एक युवक के पैर में गोली लग गई दूसरे को मौके पर दबोच लिया कड़ाई से पूछताछ करने पर घायल की पहचान मनुआ उर्फ इकलाख निवासी रसूलपुर के रूप में हुई जबकि दूसरे की पहचान मोनिस निवासी मोहम्मदी सराय के रूप में हुई है पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक, तमंचा 315 बोर, दो खोखा, दो जिंदा कारतूस, चाकू, बांका और लकड़ी का गुटका बरामद होने की बात कही है।
सी ओ अरुण कुमार ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ कई प्रतिबंधित पशु की हत्या समेत संगीन अपराध पहले से दर्ज हैं जैती में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या में वांछित चल रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments