ओयल जिला अस्पताल में लिफ्ट खराब, मरीजों और बुजुर्ग तीमारदारों की फूली सांसें, भारी परेशानी
लखीमपुर खीरी Jul 13, 2026 at 06:13 PM , 37लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल मोतीपुर (ओयल) में पिछले दो दिनों से लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंचने के लिए लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे गंभीर मरीजों और बुजुर्गों की हालत खस्ता हो रही है।रविवार के बाद सोमवार को भी राहत नहीं मिली,अस्पताल परिसर में लगी लिफ्ट अचानक खराब हो गई। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण तीमारदारों को उम्मीद थी कि सोमवार को स्थिति में सुधार होगा। हालांकि सोमवार को भी लिफ्ट बंद रही। इसके चलते वार्डों में भर्ती मरीजों की देखरेख करने वाले लोगों को दिनभर सीढ़ियों से ही चक्कर काटने पड़े।
सीढ़ियां चढ़ते ही फूल रही सांसें
तीसरी मंजिल पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि दवा, भोजन और जांच रिपोर्ट के लिए उन्हें बार-बार नीचे-ऊपर आना पड़ता है। सीढ़ियों से लगातार चढ़ने-उतरने के कारण लोगों की सांसें फूल रही हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल बुजुर्गों और दिव्यांगों का है, जिन्हें मजबूरी में भारी परेशानी उठाकर ऊपर जाना पड़ रहा है।
अस्पताल में आने वाले तीमारदारों का कहना है कि इतने बड़े जिला अस्पताल में लिफ्ट जैसी आवश्यक सेवा का दो दिनों तक ठप रहना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर से सीढ़ियों के रास्ते ऊपर ले जाना बेहद जोखिम भरा और कष्टदायक साबित हो रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द लिफ्ट को ठीक कराने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments