मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली वाहनो के विरूद्ध चेकिंग अभियान, 3 वाहनो को किया गया थानो में बंद एवं 15 वाहनो का किया गया चालान.। .

लखीमपुर खीरी , 24

लखीमपुर खीरी :  यात्री  एवं माल अधिकारी  डा  कौशलेन्द्र  सिंह  ने बताया है कि उचौलिया मैगलगंज क्षेत्र में चेंकिग के दौरान 15 स्कूली वाहनो को चेक किया गया चेंकिग के दौरान अनफिट 02वाहन  अनाधिकृत संचालित  एवं 3अन्य  प्राइवेट वाहनों को बंद किया गया तथा जिसमें 1 स्कूल  बस अपंजीकृत वाहन  जो स्कूल में संचालित पायी गई जिसे  थाने में निरूद्ध किया गया। कार्यालय कर्मचारियो द्वारा विभिन्न विद्यालयो मे जाकर वाहनो का भौतिक निरीक्षण एवं प्रपत्रो की जॉच करते हुये प्रपत्रो को वैध कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। 

जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त ऐसे स्कूली वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि जिनके स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/ बीमा/प्रदूषण की वैधता समाप्त हो चुकी है किन्तु अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लें, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम में दी गई व्यवस्थानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।                            साथ ही श्री पांडे ने नन्हे मुन्ने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की है कृपया प्राइवेट वाहनो /अनफिट वाहनों से अपने बच्चों को कदापि स्कूल न भेजें।

उक्त के अतिरिक्त समस्त प्रधानाचार्या/विद्यालयों संचालकों से भी इस संबंध में अपील की जाती है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुये अपने-अपने विद्यालयों/ स्कूलों में स्कूली वाहनों के रूप में संचालित ऐसे स्कूली वाहनें जिनकी फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण वैधता समाप्त हो चुकी है, उनका संचालन कदापि न होने दें एवं ऐसे वाहन स्वामियों को उन्हें अपनी स्कूली वाहनों की फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण नवीनीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top