गुरूकुल के बटुको ने रैली निकाल कर दिया हरियाली का संदेश,

लखीमपुर खीरी , 28

बटुको ने पौधो को लेकर निकाली हरियाली को बनाये रहने के लिये रैली,

गोला गोकर्णनाथ खीरी, वन महोत्सव सप्ताह के पश्चात गोला तहसील क्षेत्र के गांव कपरहा के मजरा तेन्धुआ मे संचालित हो रहे गुरूकुल के बटुको ने हरियाली बनाये रखने व ज्यादा से ज्यादा पेडो को रोपे जाने को लेकर पैदल गावो मे भ्रमण कर हरियाली का संदेश दिया है,
एक से सात जुलाई तक मनाये जा रहे वन महोत्सव के पश्चात महेशपुर रेज के वन क्षेत्राधिकारी निर्भय प्रताप शाही दे दिशा निर्देशन मे व वन चौकी वे वन दरोगा विजय सिंह व माया प्रकाश वर्मा व गुरूकुल के आचार्य पंडित रामदेव शास्त्री की अगुवाई मे गुरुकुल मे शिक्षारत बटुको ने पौधो को उपने अपने हांथो मे लेकर तेन्धुआ गांव मे भ्रमण कर ग्रामीणो व क्षेत्र वासियो को हरियाली बनाये रहने के लिये जागरूक अभियान चलाकर रैली निकाली है, इस दौरान सभी बटुको ने ,,ऐक बृक्ष अपनी माॅ के नाम,, का एक एक पौधारोपण किया,इस दौरान गुरूकुल के शिक्षक आदित्य मिश्र, वाचर सचिन वर्मा, बाघ मित्र रोहित सिह, अरविन्द कश्यप, धीरेन्द्र सिंह अनुराग मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे,

Related Articles

Comments

Back to Top