बरमबाबा के पास खेत में बिजली का तार गिरने से 1 महिला की मौत, 1 गंभीर रूप से झुलसी
लखीमपुर खीरी Jul 08, 2026 at 05:10 PM , 31काम कर रही थीं दोनों महिलाएं, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर जताया आक्रोश, मुआवजे की मांग
*लखीमपुर खीरी।* बिजुआ क्षेत्र के बरमबाबा चौराहे के पीछे बुधवार को बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से चूरा टांडा निवासी पप्पू सिंह की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिसैया टांडा निवासी सुदामा देवी पत्नी रामऔतार गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला को पहले सीएचसी बिजुआ लाया गया। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही और जर्जर लाइनों को हादसे का कारण बताया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments