*ऑपरेशन कायाकल्प के तहत नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय को मिली नई सौगात*

लखीमपुर खीरी , 54

*एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए फर्नीचर व खेल उपकरण, नगर पंचायत मैलानी का रहा सहयोग*

लखीमपुर खीरी, 07 जुलाई। मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं डीएम अंजनी कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित ऑपरेशन कायाकल्प अभियान के तहत एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मैलानी पहुंचकर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान एडीएम ने नगर पंचायत मैलानी अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी के साथ नगर पंचायत मैलानी की ओर से विद्यालय के बच्चों के लिए फर्नीचर, बेंच तथा इंडोर एवं आउटडोर खेल उपकरण उपलब्ध कराए। एडीएम ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं आकर्षक शिक्षण वातावरण तैयार करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के समुचित उपयोग एवं रखरखाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राओं को इनका अधिकतम लाभ मिल सके। इस दौरान एडीएम ने छायादार, फलदार, औषधि पौध का रोपण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने नगर पंचायत मैलानी में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top