कंडवा नदी में मिला नवजात बच्ची का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लखीमपुर खीरी , 71

लखीमपुर खीरी। अंदेश नगर स्थित कंडवा नदी पुल से नदी में एक नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया जिसकी सूचना स्थानी लोगों ने पुलिस चौकी सुंदरवल तथा दिनेश प्रधान सैदीपुर को दी। सूचना पर सुंदरवल चौकी प्रभारी दलबल के साथ कंडवा पुल पर आए बच्ची का शव निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शनिवार प्रातः काल जब लोग सड़क से गुजर रहे थे तो लोगों को शव तैरता दिखा। दिनेश प्रधान सैदीपुर के सहयोग से पुलिस ने पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि इससे पहले इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं फिर भी इस तरह की घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top