गोला रेंज गांवों मे ग्रीन चौपाल का आयोजन,
लखीमपुर खीरी Jul 03, 2026 at 08:42 PM , 5गोला गोकर्णनाथ खीरी, प्रतेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐक से सात जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,
जिसके चलते गोला वन रेंज के अंतर्गत पश्चिमी बीट के गांव ग्रन्ट नंबर ग्यारह के गांव बंदरिया,व पुनर्भूग्रट मे दर्जनो ग्रामिणो की उपस्थित मे ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमे प्रमुख रूप मे क्षेत्रीय वना अधिकारी अमित कुमार सिंह व डिप्टी वन क्षेत्राधिकारी अंकित बाबू की अगुवाई मे ग्रीन चौपाल के दौरान ग्रामिणो को ज्यादा से ज्यादा हरे भरे बृक्षो को लगाने पर जोर दिया गया, और अपने मां के नाम फेज 2 तहत ऐक बृक्ष लगाने का संकल्प भी दिलाया गया, इस दौरान वन दारोगा शैलेन्द्र त्रिवेदी,जगदीश वर्मा, वाचर अभय सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।































Comments