सभी वर्गों के साथ से ही समावेशी विकास का मार्ग होगा प्रशस्त्र - डॉ कौशल वर्मा,

लखीमपुर खीरी , 47

गोला गोकर्णनाथ खीरी, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के नित नए आयाम विकसित कर सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है। उक्त विचार सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक समाज सेवी एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा ने 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के कोठखेरवा,अजान कोरैया एजेंट,मझिगवां आदि में गांवो में जनमानस से संवाद स्थापित करने के दौरान व्यक्त किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में किए जा रहे जनकल्याण कार्यों से देश व प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है। डॉ कौशल वर्मा नें क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि देश व प्रदेश में सरकार के द्वारा बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य,शिक्षा, स्वच्छता, सुशासन, महिला उत्थान समेत अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरसेन वर्मा, प्रधान राम सिंह वर्मा, पूर्व प्रधान अशोक वर्मा व सर्वेश वर्मा, प्रद्युम्न वर्मा, राजेंद्र वर्मा, पत्रकार मोनू जायसवाल व सोनू जायसवाल, किसान नेता महादेव प्रसाद वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह एवं ज्ञानचंद वर्मा, इंजीनियर अभिषेक वर्मा, सचिन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top