रोटरेक्ट क्लब गोला यूथ के अध्यक्ष बने ठाकुर गौरीश सिंह, सचिव बने अभिषेक वर्मा,

लखीमपुर खीरी , 32

गोला गोकर्णनाथ खीरी, रोटरेक्ट क्लब गोला यूथ की बैठक नगर के एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें ठाकुर गौरीश सिंह को अध्यक्ष, अभिषेक वर्मा को सचिव तथा सतीश वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व डीआरआर कर्म सिंह ने किया।
निवर्तमान अध्यक्ष सर्वेंद्र अनुराग वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर गौरीश सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि क्लब सेवा, सामाजिक सरोकार एवं युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने आगामी सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, युवा सशक्तिकरण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक में क्लब के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस बैठक में पूर्व डीआरआर कर्म सिंह एवं रिशु महेश्वरी सहित पटेल सुशील वर्मा, पंकज जायसवाल, फरीद अहमद, कुलदीप तिवारी, आशुतोष विश्वास, डॉक्टर दिलीप वर्मा, शुभम पांडेय, अखिलेश वर्मा, हर्षित गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top