फीस जमा होने के बावजूद बच्चों को क्लास से बाहर निकाला, सिटी मांटेसरी स्कूल पर गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी Jun 30, 2026 at 06:30 PM , 9लखीमपुर खीरी।शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज प्रबंधन पर फीस जमा होने के बावजूद बच्चों को प्रताड़ित करने और शिक्षा से वंचित करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
मोहल्ला संकटा देवी निवासी आशीष कुमार गुप्ता (छोटू) ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके दो बच्चे कक्षा 8 और कक्षा 6 में उक्त विद्यालय में पढ़ते हैं। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक द्वारा उनके बच्चों को बिना किसी ठोस कारण के अक्सर क्लास से बाहर खड़ा कर दिया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है।पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने 17 मार्च 2026 को इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन से मुलाकात की, तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित ने दावा किया कि वर्ष 2025 तक की पूरी शिक्षण शुल्क जमा होने की रसीदें उनके पास सुरक्षित हैं, इसके बावजूद उन पर बकाया फीस का झूठा दबाव बनाया गया और बच्चों का भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने इससे पहले 5 अप्रैल 2026 को आईजीआरएस के माध्यम से भी खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजी थी। हालांकि, 7 अप्रैल 2026 को इस शिकायत का निस्तारण तो दिखा दिया गया, लेकिन उनकी समस्या का कोई वास्तविक समाधान नहीं हुआ। थक-हारकर अब पीड़ित ने अन्य नागरिकों और अधिवक्ताओं के समर्थन के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में सीधे गुहार लगाई है।पीड़ित पक्ष की मांगें है जिसमें विद्यालय की वर्ष 2025-26 की वार्षिक शुल्क का उचित मूल्यांकन किया जाए।पीड़ित द्वारा पूर्व में जमा की गई फीस की रसीदों की जांच की जाए।बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार की रक्षा करते हुए उनका भविष्य सुनिश्चित किया जाए।































Comments