ऑपरेशन मुस्कान' के तहत खोए हुए मूक-बधिर बच्चे को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा

लखीमपुर खीरी , 14

लखीमपुर खीरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल दिशा-निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान 'आपरेशन मुस्कान' के तहत थाना शारदानगर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक मूक-बधिर बच्चे को चंद घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। आज 27 जून को प्रातः ग्राम जटपुरवा डीह थाना शारदानगर खीरी का निवासी एक मूक-बधिर बच्चा रिजवान पुत्र अबरार खान अपने घर से कहीं निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो परेशान पिता अबरार खान ने आपातकालीन सेवा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना शारदानगर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों और स्थानीय इनपुट की मदद से लापता बच्चे रिजवान को अल्प समय में ही सकुशल ढूंढ निकाला। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता एवं चाचा के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है।बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण1. उ0नि0 राजीव कुमार 2. रि0का0 अमित मिश्रा3. रि0म0का0 शीतल 4. रि0म0का0 पूजा वर्मा 

Related Articles

Comments

Back to Top