दौलतापुर क्षेत्र में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति जानी, गुणवत्ता पर विशेष जोर; ग्रामीणों को बाढ़ से राहत की उम्मीद
लखीमपुर खीरी Jun 27, 2026 at 06:45 PM , 37*डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश, गुणवत्ता, समयबद्धता पर विशेष बल, कार्य प्रगति अंतिम चरण में*
लखीमपुर खीरी, 27 जून। शारदा नदी के कटान से गांवों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए चल रही कटान निरोधक परियोजना का शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। पलिया तहसील के दौलतापुर क्षेत्र में पहुंचकर डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक मिला।
निरीक्षण के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष कार्य गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड अजय कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह परियोजना 02 अप्रैल से प्रारंभ हुई है, जिसकी अनुबंध लागत 5 करोड़ 34 लाख 97 हजार 420 रुपये है तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 01 जुलाई है। उन्होंने बताया कि परियोजना अंतिम चरण में है और अगले दो-तीन दिनों में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।
परियोजना के तहत शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए जियो बैग, नायलॉन क्रेट, आरबीएम भराई तथा बोल्डर पिचिंग जैसे तकनीकी एवं संरचनात्मक कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नदी के तेज बहाव से गांवों और आसपास की अवसंरचना को सुरक्षित रखा जा सके। ईई ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर दौलतापुर, कचनारा एवं करतारपुर सहित तीन गांवों की लगभग 5,950 आबादी तथा 45.73 हेक्टेयर कृषि भूमि को शारदा नदी के कटान से स्थायी सुरक्षा प्राप्त होगी। साथ ही मैलानी-पलिया मीटर गेज रेलवे लाइन को भी कटान के खतरे से सुरक्षित संरक्षण प्राप्त होगा।






_page-0001.jpg)
























Comments