फरधान सीएचसी में मॉक ड्रिल, स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

लखीमपुर खीरी , 14

सीएचसी फरधान में फायर विभाग की मॉक ड्रिल! स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण


लखीमपुर-खीरी के फरधान सीएचसी में अग्निकांड से निपटने का अभ्यास! मरीजों को सुरक्षित निकालने और आग बुझाने का दिया गया प्रशिक्षण

लखनऊ अग्निकांड के बाद फरधान सीएचसी में फायर मॉक ड्रिल! स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके, मरीजों की सुरक्षा पर जोर

 

लखीमपुर-खीरी।लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में शनिवार को फरधान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फायर विभाग ने माक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचसी के डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
आपातकालीन स्थितियों से निपटने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
माक ड्रिल के दौरान फायर विभाग अधिकारियो ने अग्नि शामक यंत्रों के सही उपयोग का प्रदर्शन किया।अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव, नियंत्रण और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बताया गया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की स्थिति में बिना घबराए किस प्रकार कार्रवाई करनी चाहिए।


तीमारदारों और मरीजों को भी किया जागरूक!

अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों को भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अस्पताल परिसर में बीड़ी, सिगरेट या अन्य ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।


सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई बोले- आपात स्थिति के लिए तैयार रखना उद्देश्य


सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि लखनऊ में हुए हादसे के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह मॉक ड्रिल कराई गई।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, इसलिए किसी भी आकस्मिक स्थिति में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखना प्राथमिकता है।
ड्रिल में डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की वही ऐसे अभ्यास नियमित रूप से कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इसके बाद अग्निशमन टीम ने सीएचसी फरधान में लगे अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई, थानाध्यक्ष निराला तिवारी,अग्नि शमन की टीम,फार्मासिस्ट यशपाल,डॉ प्रतिभा अवस्थी,विनीत स्वास्थ्य स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बीपीएम रविंद्र अवस्थी,बी सीपीएम दिनेश कुमार समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top