सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की जिला बैठक सम्पन्न, मिशन 2027 को लेकर हुआ मंथन

लखीमपुर खीरी , 6

लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले भर से आए सैकड़ों साइबर योद्धाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हीरा ठाकुर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, राजेश सिंह एवं मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्य एवं संजय मिश्रा, जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना, जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्रा, जिला मीडिया सह प्रभारी एवं पूर्व आईटी संयोजक अंकित अवस्थी, जिला कार्यालय सह मंत्री एवं पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख सौरभ त्रिवेदी, जिला आईटी सहसंयोजक अमित मिश्रा तथा जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक ऋषभ मिश्रा सहित जिले भर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरण का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। इसके सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है तथा मिशन 2027 की मजबूत आधारशिला तैयार की जा सकती है।

इस अवसर पर जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न तकनीकी विषयों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी दी। वहीं जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्रा ने सोशल मीडिया की विभिन्न गतिविधियों, संगठनात्मक अभियानों तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी संचालन के संबंध में साइबर योद्धाओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top