आभा आईडी के नाम पर लूट रहा आशा पति
लखीमपुर खीरी Jun 24, 2026 at 05:50 PM , 11फूलबेहड़ खीरी। आभा आईडी बनाने के नाम पर ग्राम पंचायत कुसुमौरी के गांव सिकटिहा में आशा का पति सुरेश कुमार प्रसाद पुत्र चंद्रिका प्रसाद अपनी पत्नी की जगह पर ब्लॉक फूलबेहड़ के सिकटिहा गांव में आभा आईडी बनाने के नाम पर ग्रामीणों को ठग रहा है और सही ढंग से आभा आईडी भी नहीं बन पा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण करने आयी एएनएम से संवाददाता ने पूछा कि आपके यहां आशा कौन है तो उन्होंने बताया कि महिला है तो हमने कहा कि महिला की जगह पर पुरुष कैसे कार्य कर रहा है और अब आईडी बनाने के नाम पर गांव की भोली भाली जनता का शोषण किया जा रहा है तब आशा का पति सुरेश ने बताया कि हम चिकित्सा अधीक्षक फूलबेहड़ से पूँछकर अपनी पत्नी की जगह पर आशा का कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक फूलबेहड़ ने बताया कि मैं इसकी जांच कर कर उचित कार्यवाही करूंगा। तथा ग्रामीण बताते हैं इसकी पत्नी पढ़ी-लिखी नहीं है अवैध तरीके से आशा के पद पर अपनी नियुक्ति करवा ली है तथा गर्भवती महिलाओं को जमकर शोषण करती है।































Comments