भारत विकास परिषद की 'छोटी काशी' का भव्य 'सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह' का आयोजन नवीन कार्यकारिणी,शपथ ग्रहण का आयोजन संपन्न

लखीमपुर खीरी , 14

गोला-खीरी। गोला गोकर्णनाथ के लक्ष्मी मैरिज लॉन में भारत विकास परिषद, नैमिष प्रान्त की 'छोटी काशी' शाखा द्वारा एक गरिमामय 'सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह' आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिषद के सदस्यों का सम्मान करना और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों से औपचारिक रूप से परिचित कराना था। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर कुछ परपंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष (भा.वि.प., नैमिष प्रान्त)  रमेश कुमार वर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वर्मा ने कहा कि "भारत विकास परिषद सेवा और समर्पण का एक ऐसा मंच है जहाँ प्रत्येक सदस्य राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जुड़ता है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संगठन के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, ताकि 'छोटी काशी' शाखा समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सके।"
मुख्य अतिथि मा. अमन गिरि (विधायक, गोला) ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दायित्व समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका गोला ने संगठन के 'स्वस्थ-समर्थ-संस्कारि त भारत' के मूल मंत्र की व्याख्या करते हुए सदस्यों को नैतिक मूल्यों का वाहक बताया।
मुख्य वक्ता डॉ0 द्वारिका प्रसाद रस्तोगी (प्रान्तीय संरक्षक, भा.वि.प., नैमिष प्रान्त) ने परिषद के 'संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण' के पंच-सूत्रों को जीवन में उतारने की अपील की।
समारोह में 'छोटी काशी' शाखा की नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ डिकर दायित्व ग्रहण कराया गया जिसमें अध्यक्ष अनुज खरे सचिव मनोज वर्मा
कोषाध्यक्ष पटेल सुशील वर्मा महिला संयोजिका  श्रीमती प्रियंका गुप्ता के अतिरिक्त गतिविधि संयोजकों एवं सहसंयोजकों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
'छोटी काशी परिवार' के सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम 'स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत' के संकल्प को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र वर्मा ने किया। इससे पूर्व सचिव ने गत सत्र में हुए कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व कोषाध्यक्ष ने गत सत्र के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। अंत में शाखा अध्यक्ष अनुज खरे ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम जिला समन्वयक रामसागर वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष संजय शुक्ला, संरक्षक शैलेंद्र सक्सेना, आदित्य पांडे, डॉ राजीव राठौर, डॉ हिमांशु मिश्रा, आदर्श सोनी, दीपक हालन, जितेश मेहता, अनिल जलोटा, डॉक्टर अवधेश सिंह, विक्रम वर्मा, आदर्श जायसवाल, गौरव राजपूत, कमलेश सिंह, रमेश चंद्र वर्मा, एडवोकेट प्रमोद वर्मा, संजीव राजपूत, पवनेश वर्मा, बी डी वर्मा, गौरव वर्मा, राजीव राजपूत, रमाशंकर कटियार, कमलेश सिंह, अरुण शर्मा, डॉक्टर आलोक वर्मा, योगेश कनौजिया, अवधेश वर्मा, विक्रम वर्मा, अजय गुप्ता, सर्वेंद्र अनुराग, श्रीमती नीरज सक्सेना, श्रीमती निधि खरे, संजय तिवारी, आलोक तिवारी, राजेश कश्यप सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top