ट्रांसफार्मर फुकने से महिलाओं ने घेरा पावर हाउस आश्वासन मिलने पर वापस हुए प्रदर्शनकारी

लखीमपुर खीरी , 3

मोहम्मदी संवाददाता 
क्षेत्र के गांव गरबापुर में 15 दिनों से अधिक समय से ओवरलोड होने के चलते ट्रांसफार्मर रखते ही फुंक जाने से ग्रामीण भीषण गर्मी में त्रस्त होकर महिलाओं समेत बड़ी संख्या में पावर हाउस पहुंचकर जमकर नारे बाजी करते हुए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की दीवार लगाई है।
बुधवार को गांव के नफीस, जलीस, अशफाक, तारिक मुजीब, लईक, और इदरीश सेम  सैकड़ो महिलाएं और पुरुष भीषण गर्मी में बिजली न होने के चलते बूंद बूंद पानी को तरस गए पूरी रात सड़क पर काटने को मजबूर हो गए जिससे उनका धैर्य टूट गया बड़ी संख्या में लोग प्रशासन और विद्युत कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पावर हाउस में पहुंचकर घेराव करने से कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए आनन-फानन में सुरक्षा के लिए पुलिस बल पहुंच गया और समझा बुझाकर प्रदर्शन कारियों को वापस भेज कर अधिकारियों ने क्षमता वृद्धि कर नया ट्रांसफार्मर लगाने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Comments

Back to Top