49 रनों से हराकर क्वाटर फाइनल में बनाई जगह
लखीमपुर खीरी Jun 09, 2026 at 06:33 PM , 10निघासन खीरी। स्व शत्रोहन प्रसाद एवं स्नेह लता वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में पृथ्वीपुरवा इलेवन ने समीर इलेवन को 49 रनों से हराकर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
रामाधीन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे स्वर्गीय शत्रुघ्न प्रसाद एवं स्नेहलता वर्मा नाइट क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में समीर इलेवन ने टॉस हारकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पृथ्वीपुरवा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अर्जुन अंबाला 4 गेंदों में शून्य पर आउट हुए, जबकि मनोज यादव 9 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जितेंद्र और जैस ने पारी संभाली। जितेंद्र ने 23 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। जैस ने 13 गेंद में 30 और सब्बू ने 12 गेंद में 30 रनों की तेज पारी खेली। पृथ्वीपुरवा ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समीर इलेवन की टीम 5 विकेट पर केवल 57 रन ही बना सकी। इकबाल 6 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि उप-कप्तान जुनैद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सबसे अधिक रन अब्दुल्ला ने 23 गेंदों में 16 और शिबू ने 8 गेंद में 14 रन बनाए। गेंदबाजी में समीर इलेवन के आसिफ ने 2 ओवर में 1 मैडन के साथ मात्र 2 रन देकर 1 विकेट लिया। कबीर ने 2 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट, मुन्ना ने 2 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट और शिबू ने 2 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किए। पृथ्वीपुरवा की तरफ से वीरेंद्र ने 2 ओवर में 1 मैडन और केवल 1 रन देकर 3 विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। छठे लीग मैच में सलीमाबाद ने लोधपुरवा को 10 ओवर में 53 रन पर रोककर चुनौती दी, जिसे सलीमाबाद ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गंगाबेहड़ प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू मौर्य द्वारा प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग पारुल जायसवाल व संतोष कश्यप ने की। कमेंट्री मुकेश गुप्ता व अनुज सिंह तथा स्कोरिंग सचिन शर्मा व बॉबी ने संभाली। इस अवसर पर आयोजक परिवार से डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, उनके पुत्र अंकुर वर्मा निदेशक आयकर, लखनऊ, पत्नी सुमन लता वर्मा, पुत्री डॉ. पल्लवी वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम, नाती रुद्र पटेल, विराट पटेल, पौत्र त्रिनम वर्मा मौजूद रहे।































Comments