मोहर्रम को लेकर हैदराबाद थाना व अलीगंज चौकी पर हुई पीस कमेटी की बैठक, ताजिया की ऊंचाई 10 फुट से अधिक न रखने के निर्देश
लखीमपुर खीरी Jun 06, 2026 at 06:40 PM , 15 गोला गोकर्णनाथ खीरी, मोहर्रम त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर हैदराबाद थाना परिसर में व कोतवाली गोला की चौकी अलीगंज मे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सुनील मलिक व पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी गोला प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बैठक में मौजूद ताजियेदारों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी की जिम्मेदारी है कि त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजिया जमीन से 10 फुट से अधिक ऊंचा नहीं होना चाहिए।
बैठक में ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों की समीक्षा की गई। रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों व अन्य अवरोधों की जानकारी लेकर तत्काल निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम ताजियेदार, जनप्रतिनिधि व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।































Comments