गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में भव्य धार्मिक कार्यक्रम पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह का जोरदार स्वागत

लखीमपुर खीरी , 14

लखीमपुर खीरी।शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर) के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। गुरुद्वारा परिसर पहुंचने पर स्थानीय सिख संगत और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

गुरुबाणी और अनमोल वचनों से संगत को किया निहाल

इस विशेष अवसर पर सजे धार्मिक दीवान में सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित सिख संगत को अपने गुरुबाणी विचारों और अनमोल वचनों से निहाल किया। उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए गुरु साहिबान के दिखाए मार्ग पर चलने, धर्म का पालन करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा दी। उनके विचारों को संगत ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना।


प्रबंधक कमेटी ने व्यक्त किया आभार

धार्मिक दीवान के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य पदाधिकारी और सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के प्रधान स० रंजीत सिंह छाबड़ा, स्टेज सेक्रेटरी स० अनंत पाल सिंह, कोषाध्यक्ष स० त्रिलोचन सिंह जुनेजा, और सम्मानित सदस्य स० जितेन्द्र सिंह छबड़ा 'रोमी' व स० गुरमीत सिंह गुलाटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भारी संख्या में उमड़ी साध-संगतइस ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के तमाम सेवादारों के साथ-साथ लखीमपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आई भारी संख्या में साध-संगत ने हिस्सा लिया। संगत ने गुरुबाणी का आनंद लिया और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य कमाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top