*डीएम अंजनी कुमार सिंह की दो टूक, सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में लापरवाही पर कार्रवाई तय, पात्रों को हर हाल में मिले लाभ*
लखीमपुर खीरी May 27, 2026 at 08:55 PM , 56*कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक, तहसीलवार दावों की हुई गहन जांच*
लखीमपुर खीरी, 27 मई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में "मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना" में प्राप्त दावे की विस्तृत समीक्षा की, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह मौजूद रहे। वही अन्य एसडीएम वर्चुअल शामिल हुए।
डीएम ने तहसीलवार दावों की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब किए और स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परिवारों की आजीविका कृषि या खेतिहर मजदूरी पर आधारित है और जिनकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ हर हाल में मिले।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों और खेतिहर मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसलिए एक भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने तहसील से प्राप्त रिपोर्टों की भी विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी एसडीएम नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।






_page-0001.jpg)
























Comments