ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएसन की मीटिंग का आयोजन किया गया, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता मे मीटिंग आहुत की गई,

लखीमपुर खीरी , 39

गोला गोकर्णनाथ खीरी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की 39 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार एवं अवकाश प्राप्त प्रवक्ता पब्लिक इंटर कॉलेज सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष एवं अवकाश प्राप्त प्रवक्ता पब्लिक इंटर कॉलेज तथा वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा, तहसील अध्यक्ष करन सिंह, महामंत्री सचिन शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्निहोत्री विकास शुक्ला मनदीप वर्मा, देवेश त्रिवेदी शिवकुमार  वर्मा श्री कृष्ण शर्मा, राजेश कश्यप, फराज खान रफी अहमद, शुभम अग्निहोत्री ने संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारों के दर्द को समझते हुए संगठन की स्थापना की थी उन्होंने जीवन भर पत्रकारों के हित में कार्य किए। पत्रकारों की बात को शासन प्रशासन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहता था। उनके पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने सभी पत्रकारों से निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करने की बात कही। पत्रकार राजेश कश्यप ने बाबू बालेश्वर लाल जी के जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला। पत्रकार श्री कृष्णा शर्मा ने निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। संगठन अध्यक्ष करन सिंह ने आए हुए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top