गोला नानक चौकी के निकट विशाल भंडारे का आयोजन
लखीमपुर खीरी May 26, 2026 at 06:45 PM , 80गोला गोकर्णनाथ खीरी,
पवित्र ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को ,वैश्य समाज संगठन उत्तर प्रदेश, के पदाधिकारियों तथा तमाम सामाजिक बंधुओं भक्तों के सहयोग से नानक चौकी के निकट भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
नगर पालिका के सभासद हरिओम वर्मा जी के द्वारा पूजन उपरांत कन्या भोज कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल रिंकू भी सम्मिलित हुए। प्रभु के भक्तों में अखिलेश जायसवाल,आदित्य गुप्ता,अनूप गुप्ता,सुमित गुप्ता,किशन गुप्ता,आकाश जायसवाल,मनोज शुक्ला,बाबू जायसवाल,संतोष गुप्ता,पंकज ठाकुर,प्रमोद गुप्ता,शिवम कश्यप,विनीत गुप्ता के साथ तमाम भक्तजन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments