*क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जीता एस. एस. बी. इलेवन खखरोला*

लखीमपुर खीरी , 52

तिकुनियां खीरी 
तिकुनियां क्षेत्र के इंडो नेपाल बार्डर के समीप दाराबोझी में बाबादीप सिंह जी स्पोर्ट् क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमें फाइनल मेराज एलेवनतिकुनियां व एस. एस. बी. एलेवन के मध्य खेला गया ।16-16 ओवर के हुए फाइनल में मेराज एलेवन तिकुनियां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में आठ विकेट खोकर 118 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए एस.एस.बी एलेवन की ओपनिंग जोड़ी में अशवंत मौर्या व आशीष ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की जिनके के प्रयास से 15 वे ओवर में 4 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गौरव को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया वहीं फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अक्षय को मिला। बेस्ट बालर का आवार्ड एस. एस.बी.एलेवन के कप्तान अमन कुमार सिंह को मिला बेस्ट बैट्समैन का आवार्ड रिंका को मिला विजेता टीम को मुख्य अतिथि गुरनिवाज सिंह ब्लाक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी निघासन की तरफ़ से 21000 हजार रुपए ट्राफी व सभी प्लेयरों को मेंडल दिया गया। वहीं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथियों में हरजिंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह व प्रधान प्रतिनिधि चरनजीत सिंह द्वारा 11000 हजार रुपए व ट्राफी सहित मेंडल दिया वहीं मैदान में मैन एम्पायर कमल सिंह को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस टूर्नामेंट के आयोजक कमल सिंह संधू व सुखदेव सिंह मुन्ना रहें।फाइनल देखने के गांव के आस पास से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और मैच का आनंद लिया

Related Articles

Comments

Back to Top