लखीमपुर खीरी के जितेंद्र यादव बने भारतीय किसान यूनियन (सम्राट) के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

लखीमपुर खीरी , 79

लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान यूनियन (सम्राट) के संगठन में एक बड़ा फेरबदल करते हुए लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और किसानों के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें भारतीय किसान यूनियन (सम्राट) का राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) नियुक्त किया गया है।यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राम प्रकाश मौर्य द्वारा की गई है। इस मनोनयन पत्र को जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि जितेंद्र यादव राजनीति और जाति-पाति से ऊपर उठकर सदैव किसानों के हक की आवाज को बुलंद करेंगे।नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष जितेंद्र यादव को संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी है। शीर्ष नेतृत्व ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top