*लोजपा कार्यकर्ताओं ने बांकेगंज क्षेत्र का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं*

लखीमपुर खीरी , 50

*भंडारे के दौरान हुए विवाद के पीड़ितों से मिले, चिराग पासवान के निर्देश पर दौरा*  

*बांकेगंज, खीरी।* लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांकेगंज क्षेत्र का दौरा कर जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान विगत माह क्षेत्र में भंडारे के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के पीड़ितों से भेंट कर वस्तुस्थिति की जानकारी भी ली।  

*राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर दौरा:* यह दौरा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार बांकेगंज, मोतीपुर आदि क्षेत्रों में किया गया।  

*ये रहे मौजूद:* दौरे के दौरान जिला उपाध्यक्ष व 138 विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद पांडे, जिलाध्यक्ष अनुज राज, कंचन महाराज, लेबर सेल से प्रदेश महासचिव जोगेंद्र प्रसाद गौतम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया और पीड़ित पक्षों से घटना की पूरी जानकारी ली।

Related Articles

Comments

Back to Top