नीमगांव पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 57

लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 22 मई की रात थाना नीमगांव पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की, जिसमें एक गोली बदमाश सेठ पुत्र बुद्धा निवासी बीबीपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुर के पैर में जा लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस फरार साथी की तलाश में कांबिंग कर रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Comments

Back to Top