उर्स मेले की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

लखीमपुर खीरी , 146

धौरहरा खीरी (मनोज मिश्र)।
तहसील क्षेत्र के ईसानगर थाना क्षेत्र में उर्स मेले की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बे के पूरब स्थित सैय्यद बाबा मजार पर प्रतिवर्ष लगने वाले सालाना उर्स मेले में हाईटेंशन बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर के पास बच्चों के झूले लगाए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है।
जिसमें आम लोगों का कहना है कि झूलों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन और पास में रखा ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु और बच्चे पहुंचते हैं,ऐसे में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप कि बिना पर्याप्त सुरक्षा मानकों के झूले लगाए जा रहे हैं।वहीं मामले की जानकारी लेने पर नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है।पता करते हैं तो एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने बताया कि मेले में लगाएं गये झूलों की अनुमति नहीं ली गई नायब तहसीलदार फिरोजाबाद को मौके पर भेजकर हटवाऐ जाएगे।

Related Articles

Comments

Back to Top