मेरा युवा भारत लखीमपुर द्वारा खेल सामग्री वितरण समारोह सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Apr 23, 2026 at 04:10 PM , 86लखीमपुर-खीरी! नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में सत्र 2025–26 की युवा मंडल बैठक एवं क्रीड़ा सामग्री वितरण समारोह सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, जिसमें सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद के 35 सक्रिय युवा मंडलों ने भाग लिया युवाओं को माय भारत पोर्टल एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
सदर विधायक योगेश वर्मा ने सभी मंडलों को क्रीड़ा सामग्री किट वितरित करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़े रहने और फिट व सक्रिय जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस सफल आयोजन में सभी युवा मंडल सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments