लखीमपुर खीरी में अलंकार अग्निहोत्री का भव्य स्वागत, अधिकारों के लिए एकजुट होने का किया आह्वान
लखीमपुर खीरी Apr 17, 2026 at 06:38 PM , 153लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री का शहर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। बेहजम रोड स्थित प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और ब्राह्मण समाज के लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर एवं राम नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण परिवार सेवा समिति, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा, प्रगतिशील ब्राह्मण सभा, राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा, भगवान परशुराम सेना सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व दीप अवस्थी का भी भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में अलंकार अग्निहोत्री ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एक मंच पर नहीं आएगा, तब तक अधिकारों की लड़ाई मजबूत नहीं हो सकेगी। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला परिसर जय परशुराम, जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। स्वागत समारोह में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments