प्रधान बने बीजेपी के मंडल मंत्री

लखीमपुर खीरी , 132

लखीमपुर खीरी। विकासखंड फूलबेहड़ के ग्राम सैदीपुर के प्रधान दिनेश सिंह के विकास कार्यों से खुश होकर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मंडल सुंदरवल में मंत्री पद पर मनोनीत किया है जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों अशोक कुमार सिंह, शंकर सिंह चौहान,हाई स्कूल के प्रबंधक सुमित सिंह एवं डीके सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान दिनेश सिंह को बधाई दी है तथा आशा व्यक्त की है कि भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top