थाना खीरी परिसर में अम्बेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

लखीमपुर खीरी , 120

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी परिसर में अम्बेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने की। बैठक में ग्राम प्रधान, आयोजक, चौकीदार तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि थाना क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कुछ मामूली मतभेदों को आपसी सहयोग से सुलझाया जाएगा। उन्होंने अपील की कि सभी कार्यक्रम संविधान और शासनादेश के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएं तथा डीजे आदि को लेकर किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।
थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने सभी ग्राम प्रधानों और आयोजकों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की अराजकता होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के तहत संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाने की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top